बुधवार, 26 सितंबर 2012

फिर पटेल भारत की धरती पर


मैंने अपने  कल के ब्लॉग में लिखा था कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की  बैठक में अनेक  बिन्दुओं पर विचार करते हुए अगर केवल एक ही बिंदु " पार्टी की  एकजुटता" पर विचार किया जाये तो शेष बातें स्वतः ही हल हो जाएँगी। यही बात आज के दैनिक जागरण में बतौर मुख्य शीर्षक समाचार के रूप में पढ़कर लगा कि आम आदमी की सोच यही है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जिन सिद्धांतों पर चलकर कार्य करते आ रहे हैं उनमे सर्वोपरि राष्ट्रवाद ही है । "इदं न मम इदं राष्ट्राय:" की  सोच से भटकने पर ही आपसी मनमुटाव व खींचतान पनपने लगती है। भूल जाइये  अपने आपको वृहद राष्ट्र हित में । अपने आप को प्रोजेक्ट करने की लालसा तथा कन्धा-मार राजनीति को छोड़ दीजिये। वर्तमान परिस्थितियों में एकजुटता और भी अधिक आवश्यक हो गयी है इसलिए  कौन प्रधान मंत्री का प्रत्याशी होगा कौन नहीं, यह भूल जाइये और जनभावनाओं का सम्मान करे तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करें।
मैंने कल के अपने ब्लॉग में यह भी लिखा था कि अनेक प्रदेशो के व्यक्तियों व समुदायों की  सोच क्या है उसी का एक नमूना आज के अमर उजाला ने प्रकाशित किया, " आये और छा गए मोदी ",  यह है आम आदमी की आवाज़ । ऐसा लगता है कि साधारण से साधारण व्यक्ति को  मोदी में सरदार पटेल की  छवि की  अनुभूति हो रही है, क्योंकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी जो समस्त भारत को प्रतिनिधित्व करती है उन कार्यकारिणी सदस्यों का  मोदी जी के प्रति रुझान और चाहत भरे  स्वागत भाव से स्वतः स्पष्ट हो जाता है। यहाँ मैं फिर दोहरा रहा हूँ कि बिना संकोच और गठबंधन के भय से ऊपर उठकर मोदी जी को अगला प्रधान मंत्री प्रोजेक्ट कीजिये, भाजपा पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी। जिस तरह सरदार  पटेल को प्रधानमंत्री के रूप में न देख पाने का  पश्चाताप देश की  जनता आज तक कर रही है वही पश्चाताप नरेन्द्र मोदी को प्रधान मंत्री न बनाकर न करना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें