सोमवार, 24 दिसंबर 2012

दो बातें भाजपा को सोचने हेतु----



मैंने अनेक बार  सामयिक विषयों पर जन भावनाओं से आप लोगो को अवगत कराने का प्रयत्न किया है। मैं पुनः अपने विचार आपके समक्ष प्रस्तुत कर  रहा हूँ....

1) प्रोन्नति में आरक्षण का समर्थन करके भाजपा ने अच्छा नही किया, ऐसा समाज के अगड़े पिछड़े लोगो का विचार है। ये वर्ग बड़ा उद्वेलित है और इसके कारण  बीजेपी का  वोट  बैंक खिसक रहा है। अच्छा होता कि  पिछड़े लोगो को भी साथ जोड़ने के लिए अनुसूचित जाति के साथ साथ इनके लिए भी प्रोन्नति में आरक्षण की मांग करते। इससे बी जे पी का  जनाधार बढेगा।अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। लोक सभा में बीजेपी को   अगड़े पिछड़े लोगो  के लिए भी प्रोन्नति में आरक्षण मांगना चाहिए।  

2) मोदी जी के विषय में मैं जनभावनाओं के बारे में  पहले ही व्यक्त कर चूका  हूँ  कि वही पीएम पद के सही और सक्षम हक़दार हैं। आज जनमानस में उनकी मांग है। सभी वर्ग, धर्म और जाति के लोग ये मानते है कि वर्तमान बिगड़ी हुई व्यवस्था को मोदी जी ही ठीक कर सकते हैं। अभी हाल ही में हुए चुनाव में मोदी जी को चारों ओर से घेरने के वावजूद भी उन्होंने विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतकर दिखाया। यदि प्रधान मंत्री के रूप में लोगो की पसंद का  देश में सर्वे कराया जाये तो निश्चित रूप से एक ही नाम उभर कर आएगा:  नरेन्द्र मोदी। 

                 ये तो रही देश की बात , मैं अपने एक जानकार जो इंडोनेशिया से लौटे है की प्रतिक्रिया आपसे साझा करना चाहता हूँ,  उनका कहना है कि इंडोनेशिया मुस्लिम बाहुल्य देश होने के बावजूद भी वहाँ के लोगो का भी मानना है कि मोदी के अलावा भारत में पीएम पद हेतु कोई विकल्प नहीं है। इसके अलावा यूरोप और चीन भी   मोदी को उपयुक्त उम्मीदवार मान रहे है। हालांकि  कुछ लोग उनके नाम पर गीदड़ धमकी देते रहते हैं पर उसका कारण है बीजेपी की दब्बू नीति और सरलता। एक बार दृढ निश्चय  के साथ  घोषणा कर दी जाए  कि  भाजपा  के पीएम प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी ही होगे । तो निश्चित रूप से न घटक दलों के पास कोई विकल्प होगा और न ही विरोधियों को कोई मौका मिलेगा। भाजपा हिम्मत करे तो शेष अपने आप साथ लग जायेंगे। उसे बचाव की मुद्रा न अपनाकर आक्रामक भाव से आगे बढ़ना होगा। 

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

सपा-बसपा की छल-नीति पर जरा सोचिये !!


    

दलित,पीड़ित अथवा आर्थिक दृष्टि से निर्बल मतदाता बंधु गहन चिंतन कर इसका उत्तर स्वयं को दें-
"क्या सपा-बसपा जैसे दल किसी सिद्धांत पर आधारित दल हैं? या सिर्फ आप लोगों के साथ छलावा कर रहे हैं?"
"इन्होने ऐसे कितने लोगों का भला किया है जो आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हैं ?"
"इनका राजनीतिक सिद्धांत क्या है?"
                   पिछड़े और दलितों के ये तथाकथित स्वयंभू नेता  लोग अपने कुकर्मों को दबाने के लिए या कुकर्मों की फ़ाईलें न खुलें इसके लिए क्या क्या नहीं करते ? इनका मकसद विरोध होता है या  पक्षपात,  कुछ पता ही नहीं चलता। इनकी कार्यप्रणाली हर किसी की समझ से परे है। किसी नीति विशेष पर पहले विरोध करते हैं, सड़कों पर उतरते हैं, लम्बे चौड़े भाषण भी देते हैं, खूब नौटंकी होती है  पर जब विरोध को साबित करने की बारी आती है तो या तो भाग खड़े होते हैं या दुम हिलाने लगते हैं। मजे की बात तो यह है कि ये लोग एक तरफ तो सत्ता के विरोध में जमीन आसमान एक कर डालते हैं और दूसरी तरफ मतदान सत्तापक्ष में करते हैं। क्या कहेंगे आप इन्हें, मतलब परस्त।
                  असल में देश हित की बजाय अपना हित साधना ही इनका एक मात्र लक्ष्य होता है। बसपा ने तो अपने समर्थको को ठगने का एक ऐसा हथियार चुन रखा है  ( मनुवाद के विरोध का नारा)  जिसके सहारे इसके समर्थक बिना अच्छे बुरे का विचार किये हाँ में हाँ मिलकर चलते रहते हैं। दुर्भाग्य है हम देश वासियों का। उठो, सम्हलो और अपनी आत्मा की आवाज सुनो। छद्मवेशी लोगो के बहकावे में आकर और भावनाओं के वशीभूत होकर अपना और इस देश का नुकसान मत करो।
          आज सपा-बसपा दोनों दलों के प्रमुखों के पास अरबों रुपया है। यह धन कहाँ से आया, कैसे आया? इनका भांडा  फोड़ने वाली  फाइलें  सीबीआई के पास हैं।
           जरा सोचिये गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक, नाई-धोबी, तेली, जुलाहे आज भी वहीँ के वहीँ हैं जहाँ 60 वर्ष पहले थे। क्या उनकी माली हालत सुधरी? फिर किसलिए उनको आप अपना रहनुमा मानते हैं ?सच तो यह है कि  पहले सवर्णों ने दलितों को छला, अब दलित ही दलित को छल  रहा है।  जरा सोचिये। 

रविवार, 9 दिसंबर 2012

मनमोहन जी की बात पर न जाइए मोदी जी !!!

    मोदी जी आपने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने झूठ बोला। इससे मैं सहमत नहीं हूँ। क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री जी को पता ही नहीं है कि उन्होंने बोला क्या है? आपने देखा होगा कि जिस तरह छोटे बच्चों की वाद विवाद  प्रतियोगिता में बच्चा जो बोलता है वो या तो रटा रटाया होता है या फिर कागज में देखकर बोलता रहता है, बिना यह समझे कि वह बोल क्या रहा है? ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री जी के बोलते समय उनकी भाव भंगिमा को आपने देखा होगा, दर असल वे कागज पर लिखी बात बोल रहे थे। उन्हें जो लिखकर दिया गया वे उसी को तो बोल रहे थे। उनको खुद ही पता नहीं था की वो क्या और क्यों बोल रहे हैं? देश का दुर्भाग्य है कि आज देश के दो शीर्ष राजनयिक दिल से निकली हुई बात न बोलकर लिखी लिखाई बातें ही पढ़ डालते है। हाल ये है कि अब तो उनके भाषण को आम आदमी भी ध्यान नहीं देता है इसलिए आप भी प्रधानमंत्री जी के भाषण पर न जाएँ कि उन्होंने क्या बोला?

सोमवार, 3 दिसंबर 2012

एफडीआई पर नाटक छोडो माया-मुलायम

समाजवादी सुप्रीमो और बसपा प्रमुख मायावती दोनों ही एफडीआई के विरोध में खड़े होने का ढोंग रच रहे हैं, क्योंकि सभी जानते हैं और इनका यह ढोंग सबकी समझ में भी आ रहा है। यहाँ तक कि एक साधारण मजदूर , रिक्शा चालक भी यह समझ ग
या है कि "इनके खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग हैं ". ये और इन जैसे लोग संसद में पहले तो बढ़ चढ़ कर विरोध करेंगे पर जब वोटिंग का समय आएगा तो वाकआउट कर जायेंगे यह दिखने के लिए की वे एफडीआई के विरोधी हैं। यह सभी जानते हैं कि इनके वोट न देने की स्थिति में सत्तापक्ष सदन में जीत ही जायेगा। इसलिए माया-मुलायम आप लोग अपना नाटक छोडो और "सांप्रदायिक ताकतों के विरोध" का घिसा पिटा बहाना त्याग कर मन-वचन-कर्म में एकरूपता लाओ ताकि इस देश का कुछ भला हो।

रविवार, 2 दिसंबर 2012

सकारात्मक सोच अपनाइए दिग्विजय


मान्यवर दिग्विजय सिंह जी नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने पर आपने व्यंग्य करते हुए कहा कि क्या आडवानी जी रिटायर हो गए हैं, जो मोदी जी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट किया जा रहा है? अब चिदंबरम जी को कांग्रेस के पीएम् प्रत्याशी बताये जाने पर आप क्या कहेंगे कि राहुल टायर्ड हैं? अच्छा नहीं लगता आप जैसे अनुभवी , वयोवृद्ध व्यक्ति के लिए जो हर बात को नकारात्मक दृष्टि से देखकर चलता है। आप नकारात्मक सोच से बहार निकलकर यदि सकारात्मक दृष्टि से विचार करेंगे तो आपके चेहरे पर छाई झुर्रियां ख़त्म हो जायेंगीं और आपके चेहरे की रौनक बढ़ जाएगी। आप सकारात्मक सोच अपनाइए तो निश्चित रूप से आपके जीवन में सुखद और सरल जीवन की राह प्रशस्त होगी।