रविवार, 2 दिसंबर 2012

सकारात्मक सोच अपनाइए दिग्विजय


मान्यवर दिग्विजय सिंह जी नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने पर आपने व्यंग्य करते हुए कहा कि क्या आडवानी जी रिटायर हो गए हैं, जो मोदी जी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट किया जा रहा है? अब चिदंबरम जी को कांग्रेस के पीएम् प्रत्याशी बताये जाने पर आप क्या कहेंगे कि राहुल टायर्ड हैं? अच्छा नहीं लगता आप जैसे अनुभवी , वयोवृद्ध व्यक्ति के लिए जो हर बात को नकारात्मक दृष्टि से देखकर चलता है। आप नकारात्मक सोच से बहार निकलकर यदि सकारात्मक दृष्टि से विचार करेंगे तो आपके चेहरे पर छाई झुर्रियां ख़त्म हो जायेंगीं और आपके चेहरे की रौनक बढ़ जाएगी। आप सकारात्मक सोच अपनाइए तो निश्चित रूप से आपके जीवन में सुखद और सरल जीवन की राह प्रशस्त होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें