समाजवादी सुप्रीमो और बसपा प्रमुख मायावती दोनों ही एफडीआई के विरोध में खड़े होने का ढोंग रच रहे हैं, क्योंकि सभी जानते हैं और इनका यह ढोंग सबकी समझ में भी आ रहा है। यहाँ तक कि एक साधारण मजदूर , रिक्शा चालक भी यह समझ ग
या है कि "इनके खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग हैं ". ये और इन जैसे लोग संसद में पहले तो बढ़ चढ़ कर विरोध करेंगे पर जब वोटिंग का समय आएगा तो वाकआउट कर जायेंगे यह दिखने के लिए की वे एफडीआई के विरोधी हैं। यह सभी जानते हैं कि इनके वोट न देने की स्थिति में सत्तापक्ष सदन में जीत ही जायेगा। इसलिए माया-मुलायम आप लोग अपना नाटक छोडो और "सांप्रदायिक ताकतों के विरोध" का घिसा पिटा बहाना त्याग कर मन-वचन-कर्म में एकरूपता लाओ ताकि इस देश का कुछ भला हो।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें