मंगलवार, 30 अक्टूबर 2012

राहुल गाँधी के मंत्री न बनने से प्रधान मंत्री का निराश होना स्वाभाविक है

एक समाचार पत्र में पढ़कर कि  राहुल गाँधी के मंत्री न बनने  से प्रधानमंत्री निराश हुए। इसमें उनके  निराश होने की बात ही है, क्योंकि कांग्रेस के महासचिव (या सर्वे सर्वा  कहे तो भी गलत न होगा) प्रधानमंत्री के नीचे  काम  करने को मजबूर हो जाते। प्रोटोकाल के नाते उन्हें प्रधान मंत्री को "जी सर" कहना पड़ता। और जिस पार्टी की वजह से वह प्रधान मंत्री हैं उसी के मास्टर है राहुल। राहुल गाँधी भला ऐसी गलती क्यों करते? आज वह प्रधान मंत्री को दिशा निर्देश कर सकते है पार्टी  के महासचिव और पार्टी प्रमुख के पुत्र के नाते। इसलिए प्रधान मंत्री जी का निराश होना स्वाभाविक है। हाँ यदि प्रधान मंत्री जी इस्तीफ़ा देकर राहुल जी को प्रधान मंत्री पद  के लिए आमंत्रित करते तो वह निश्चित रूप से तैयार हो जाते। वैसे भी राहुल जी को पता चल गया है कि सरकार   चलाने के लिए न प्रधान मंत्री को कुछ सोचना पड़ता है और न बोलना और करना, बस चुप रहना पड़ता है और कभी कभार  लिखा लिखाया भाषण पढ़ देना पड़ता है। सो इस काम को वह अच्छी तरह निभा सकते हैं।