मैंने अनेक बार सामयिक विषयों पर जन भावनाओं से आप लोगो को अवगत कराने का प्रयत्न किया है। मैं पुनः अपने विचार आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ....
1) प्रोन्नति में आरक्षण का समर्थन करके भाजपा ने अच्छा नही किया, ऐसा समाज के अगड़े पिछड़े लोगो का विचार है। ये वर्ग बड़ा उद्वेलित है और इसके कारण बीजेपी का वोट बैंक खिसक रहा है। अच्छा होता कि पिछड़े लोगो को भी साथ जोड़ने के लिए अनुसूचित जाति के साथ साथ इनके लिए भी प्रोन्नति में आरक्षण की मांग करते। इससे बी जे पी का जनाधार बढेगा।अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। लोक सभा में बीजेपी को अगड़े पिछड़े लोगो के लिए भी प्रोन्नति में आरक्षण मांगना चाहिए।
2) मोदी जी के विषय में मैं जनभावनाओं के बारे में पहले ही व्यक्त कर चूका हूँ कि वही पीएम पद के सही और सक्षम हक़दार हैं। आज जनमानस में उनकी मांग है। सभी वर्ग, धर्म और जाति के लोग ये मानते है कि वर्तमान बिगड़ी हुई व्यवस्था को मोदी जी ही ठीक कर सकते हैं। अभी हाल ही में हुए चुनाव में मोदी जी को चारों ओर से घेरने के वावजूद भी उन्होंने विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतकर दिखाया। यदि प्रधान मंत्री के रूप में लोगो की पसंद का देश में सर्वे कराया जाये तो निश्चित रूप से एक ही नाम उभर कर आएगा: नरेन्द्र मोदी।
ये तो रही देश की बात , मैं अपने एक जानकार जो इंडोनेशिया से लौटे है की प्रतिक्रिया आपसे साझा करना चाहता हूँ, उनका कहना है कि इंडोनेशिया मुस्लिम बाहुल्य देश होने के बावजूद भी वहाँ के लोगो का भी मानना है कि मोदी के अलावा भारत में पीएम पद हेतु कोई विकल्प नहीं है। इसके अलावा यूरोप और चीन भी मोदी को उपयुक्त उम्मीदवार मान रहे है। हालांकि कुछ लोग उनके नाम पर गीदड़ धमकी देते रहते हैं पर उसका कारण है बीजेपी की दब्बू नीति और सरलता। एक बार दृढ निश्चय के साथ घोषणा कर दी जाए कि भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी ही होगे । तो निश्चित रूप से न घटक दलों के पास कोई विकल्प होगा और न ही विरोधियों को कोई मौका मिलेगा। भाजपा हिम्मत करे तो शेष अपने आप साथ लग जायेंगे। उसे बचाव की मुद्रा न अपनाकर आक्रामक भाव से आगे बढ़ना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें