श्री मणिशंकर अय्यर ने सांसदों को जानवर कहकर अपनी भी पहचान करा दी क्योंकि वह भी एक सांसद हैं। दूसरी बात यह है कि मणिशंकर मीडिया में चर्चा में रहने के लिए कुछ भी अनर्गल बोलकर समाज और संसद में अपनी मौजूदगी दर्ज करने के आदि हैं। यह वही मणिशंकर हैं जिन्होंने वीर सावरकर की राष्ट्र भक्ति पर ऊँगली उठाई थी, इतना ही नहीं उन्हें बार बार गाँधी का हत्यारा कह कर बदनाम करने की दुष्टता पूर्ण हरकत करते रहे हैं। किसी पर कीचड उछालने से पहले अपने गिरहबान में झाकना चाहिए। उन्हें अपने नाम के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। वह मणिशंकर हैं न कि "मणि कंकर " ! एक सांसद और मंत्री रहे व्यक्ति को शोभा नहीं देती है विवादस्पद जीवन जीने की जीवन शैली।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें