राजनीति स्वार्थ प्ररित होती है. सत्ता में बने रहने और सत्ता पाने के लिए राजनीतिक दल कुछ न कुछ अटपटा करते ही रहते हैं , परन्तु राष्ट्रहित की सीमा में रहते हुए. आजकल
राजनीतिक हथकंडे स्वार्थ तक सीमित न रहकर घिनोने हथकंडे तक पहुँच गए हैं जिनमे देश हित को एक तरफ करके दल हित और निजी हित के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं.
आज यही हो रहा ह
राजनीतिक हथकंडे स्वार्थ तक सीमित न रहकर घिनोने हथकंडे तक पहुँच गए हैं जिनमे देश हित को एक तरफ करके दल हित और निजी हित के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं.
आज यही हो रहा ह
ै . सपा, बसपा, जनता दल(बीजू) आदि संकीर्ण सोच के साथ अपने अपने हितों तक सीमित हो गए हैं. उसी का परिणाम है कि कांग्रेस आलाकमान और प्रधान मंत्री एफडीआई और मूल्य वृद्धि को न केवल सही सिद्ध कर रहे हैं बल्कि और भी कुछ लोगों पर लादने की बात कर रहे हैं. इकोनोमिक टाइम्स का यह शीर्षक "Govt's only answer to band : More reforms." अर्थात अभी तुम्हारी कमर और तोड़ेंगे. इसी हिम्मत के तहत सरकार ने एफडी आई को नोटिफाई कर दिया. वर्तमान सरकार जान गयी है कि सभी क्षेत्रीय दल बिकाऊ हैं , कैसे भी उन्हें खरीदा और तोडा मरोड़ा जा सकता है. ममता गयी तो क्या बीजू जनता दल है और सपा , बसपा भी कहाँ जायेंगे ? ये क्षेत्रीय दल दोगली राजनीति में माहिर हैं. एक तरफ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर ट्रैफिक जाम करते हैं, मुर्दाबाद के नारे लगते हैं और मनमोहन सिंह का पुतला जलाते हैं और दूसरी ओर "केंद्र सरकार को गिरने नहीं देंगे" का बयान देते हैं. आखिर जनता को क्या बताना चाहते हैं ये दल ? जनता से हमारी अपील है कि क्षेत्रवाद और जातिवाद, धर्म और संप्रदाय की राजनीति से निकल कर राष्ट्र हित में और केवल राष्ट्र हित में सोचिये. क्षेत्रीय पार्टियों से देश का कभी भला नहीं हो सकता क्योंकि क्षेत्रीय पार्टियाँ कभी राष्ट्रीय दृष्टिकोण से न सोचती हैं और न देखती है . इसलिए उनके सहारे देश की भलाई हो ही नहीं सकती. देश हित में राष्ट्रीय पार्टी पर ही भरोसा किया जा सकता है और उसमे भी वाह पार्टी जो तुष्टिकरण की नीति न अपनाकर राष्ट्र हित में कार्य करने की दृष्टि रखती है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें