रविवार, 23 सितंबर 2012

पितृ विसर्जनी अमावश्या : अमर शहीदों को श्राद्ध तर्पण करके मनाएं महाश्राद्ध

मेरी समस्त देशवासियों से अपील है कि जिस तरह हम अपने दिवंगत निकटस्थ परिवारी जनों  और पूर्वजों के प्रति आस्था और श्रद्धांजलि स्वरुप श्राद्ध तर्पण करते हैं ठीक उसी   प्रकार मां भारती की  स्वतंत्रता के लिए मर मिटने वाले छोटे बड़े सभी वीरों और वीरांगनाओं की स्मृति में पित्र विसर्जनी अमावश्या के दिन श्राद्ध तर्पण के रूप में एक लोटा जल से सूर्य को  अर्घ्य देकर तर्पण करें. इससे एक ओर तो हमारे अमर शहीदों की आत्मा के प्रति हमारी कृतार्थता प्रकट होगी दूसरी ओर देश में उन महान आत्माओं के प्रति सम्मान और श्रृद्धा का भाव इसी तरह सतत बनाये रखना संभव होगा, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों तक उनके सर्वोच्च बलिदान के महत्व को अग्रेषित करने का दायित्व हमारा ही  है. ऐसा करने से न केवल तर्पण करने वाले व्यक्ति के मन में बल्कि इस खबर को सुनने वालों के मन भी निश्चित रूप से राष्ट्र प्रेम की धारणा जागृत होगी. और  यदि हम सबके प्रयासों से यह महाश्रद्ध  एक सामाजिक परंपरा का रूप धारण कर ले तो देशवासियों के दिलो दिमाग से अमर बलिदानियों का योगदान चिरकाल तक याद किया जाता रहेगा साथ ही राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना से समाज  में व्याप्त नैतिक विकृतियाँ स्वतः ही दूर हो जाएँगी. इसलिए उन अमर बलिदानियों के परवर्ती वंशज होने के नाते न और पर उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता हेतु हम उनके नाम पर श्राद्ध तर्पण करें . ऐसा करने से  निश्चित रूप से आपका दिलो दिमाग राष्ट्र प्रेम के रस में सराबोर होकर आनंदित हो उठेगा. इस महाश्राद्ध हेतु व्यावहारिक पहल करने के लिए एक सार्वजनिक कार्यक्रम की योजना बनायी जा रही है.  बलिदानी  वीरों और वीरांगनाओं की सूची मेरे ब्लॉग www.hvgupta.blogspot.in पर   प्रकाशित कर दी गयी है .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें