कोयला खदानों के आवंटन पर मचे बवाल से जनता का ध्यान बांटने के लिए केंद्र सरकार ने दो चालें चली हैं .एक यह कि इस हल्ले गुल्ले के दौरान एफडीआई और डीजल मूल्यवृद्धि के जन विरोध कि दिशा बदलने के लिए जनता का ध्यान दूसरी ओर मोड़ दिया. दूसरे कोयला ब्लॉक आबंटन की जाँच को लम्बा खींचने के लिए इस प्रकरण को १९९३ से जाँच के दायरे में ला दिया. स्वाभाविक है कि आ
म चुनाव तक यह जाँच ही पूरी नहीं होगी . इसका फायदा केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी उठाना चाहेगी. लेकिन इस तुरुप चाल से तो कांग्रेस को हानि ही होगी. क्योंकि कोयला घोटाला जनता के ध्यान से हटने की बजाय चुनाव तक जिन्दा बना रहेगा. दूसरी बात यह है कि १९९३ में भी कांग्रेस सरकार थी , अतः कोयला ब्लाक आबंटन में अनियमितता की शुरुआत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही प्राम्भ हुई. तीसरी बात यह चाल भाजपा को लपेटने के लिए चली है, वह भी सफल नहीं होगी क्योंकि भाजपा नीत सरकार १९९८ से २००४ तक रही, उस काल में जो निर्णय लिए गए वे इस घोटाले के आधार नहीं बनते. अगर यह मान भी लिया जाये कि भाजपा के काल में घोटाले शुरू हुए तो क्या अगली सरकार (यूपीए) को उनकी गलत नीतियों पर चलना चाहिए था अतः जनता उनके इस बचाव की इस दलील को स्वीकार नहीं करेगी. होता यह है कि राष्ट्र हित में जो त्रुटियाँ पिछली सरकार द्वारा हुई उनको आने वाली सरकार द्वारा दोहराया नहीं जाना चाहिए, बल्कि देश के दीर्घकालिक हित को देखते हुए बदलाव करना चाहिए. यदि मान भी लें कि यूपीए ने पूर्ववर्ती एनडीए सरकारकी नीतियों का ही अनुसरण किया है तो नदी जोड़ो, स्वर्णिम गलियारा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर समुचित अमल क्यों नहीं किया गया. इससे स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार अपनी असफलताओं का ठीकरा पिछली भाजपा सरकार पर थोप कर बच निकलना चाहती है लेकिन ये पब्लिक है ये सब जानती है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें